पाकिस्तान में विस्फोट, 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत
इस्लामाबाद, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खबर एजेंसी के बारा उपजिले में एक विस्फोट में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि अफगानिस्तान से सटे इस इलाके के एक सुरक्षा केंद्र में रिमोट कंट्रोल के जरिए यह विस्फोट किया गया। विस्फोट में एक वाहन भी पूरी तरह बर्बाद हो गया।
अभी तक किसी भी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications