12 दिनों के लिए बंद रहेगा श्रीनगर हवाई अड्डा

हवाईअड्डे के रनवे की मरम्मत का जिम्मा भारतीय वायुसेना को सौंपा गया है। अब्दुल्ला ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की थी कि श्रीनगर हवाई अड्डा 12 दिनों तक बंद रहेगा।
पिछले दिनों जब श्रीनगर हवाईअड्डे को बंद किया गया था, उस समय उड़ानों की आवाजाही दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित वायु सेना के अवंतीपोरा हवाई ठिकाने से संचालित होती थीं।
पढ़ें जम्मू कश्मीर की खबरें | जानें देश-दुनिया का हाल | जानें अपना भविष्य
श्रीनगर में एक निजी विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, "निजी एयरलांइस के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अवंतीपोरा हवाई ठिकाने से अपनी उड़ानों को संचालित नहीं करेंगे। यह श्रीनगर से 25 किलोमीटर दूर है।"
निजी विमानन कंपनी के अधिकारी इस मसले पर बातचीत करने के लिए हाल ही में श्रीनगर में मिले थे और उन्होंने अवंतीपोरा हवाई ठिकाने पर सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए अपनी सेवाएं नहीं देने का निर्णय लिया था।
राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से हवाई अड्डे को 12 दिनों तक बंद रखने के निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।
सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने इस मसले पर स्पष्ट किया था कि रनवे की मरम्मत का कार्य अपरिहार्य है और उसे सर्दियों से पहले पूरा करना आवश्यक है।












Click it and Unblock the Notifications