नैस्कॉम ने हैदराबाद में साइबर प्रयोगशाला स्थापित की
हैदराबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु रविवार को यहां एक साइबर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नैस्कॉम) और डाटा सिक्युरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीएससीआई) द्वारा की गई इस पहल को आंध्रा बैंक ने प्रायोजित किया है।
प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक आर.आर.गिरीश कुमार ने कहा कि इस प्रयोगशाला का मकसद अपराध न्याय प्रणाली की क्षमता को विकसित करना और साइबर अपराध से निपटने वाले अधिकारियों के कौशल में सुधार लाना है।
कुमार ने कहा कि यह प्रयोगशाला अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की कार्यप्रणाली में लंबे समय से महसूस की जा रही कमी को दूर करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications