नक्सली हमले में दो जवान शहीद
पटना। बिहार के लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में रविवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच चली मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी पड़ते देख अतिरिक्त जवानों को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मुंगेर-लखीसराय जिले के सीमा क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही थी कि शीतलकोरानी जंगल में पुलिस को देख नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। अपराह्न करीब तीन बजे से शुरू हुई यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।
नीलमणि के मुताबिक मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के जवानों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के लिए राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) भी रवाना हो गए हैं।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए जिनको इलाज के लिए मुंगेर भेजा गया है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के पांच जवान शहीद हो गए।













Click it and Unblock the Notifications