कुशीनगर में इस वर्ष पूरा होगा रेलपथ का आमान परिवर्तन
कुशीनगर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में रेल विभाग द्वारा 1999 में शुरू किया गया कप्तानगंज-थावे रेलपथ के आमान परिवर्तन का कार्य चालू वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाएगा। इस कार्य के लिए रेल विभाग अब तक 1.96 रुपये से अधिक की राशि मंजूर कर चुका है।
पूवरेत्तर रेलवे के गोरखपुर खंड के सहायक लोक सूचना अधिकारी पी.वी. वर्मा ने लिखित तौर पर बताया है कि कुशीनगर के पड़रौना रेलवे स्टेशन को अन्य स्थलों से जोड़ने का लक्ष्य है, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां के पर्यटन स्थल पर पहुंच सकें।
गौरतलब है कि रेलवे ने पड़रौना जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने के लिए कप्तानगंज-थावे रेल लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने का कार्य वर्ष 1999-2000 में शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications