बाढ़ के बाद चीन में अब हैजे का प्रकोप
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अनहुई प्रांत के मेंगचेंग में हैजा फैल गया है।
अनहुई के स्वास्थ्य ब्यूरो ने शनिवार को बताया कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों में हैजा के लक्षण पाए गए हैं।
मरीजों के इलाज में मदद के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक दल को मेंगचेंग भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications