7 साल के बच्चे ने दी ब्रिटिश वित्त मंत्री को सलाह
डेली मेल में प्रकाशित समाचार के मुताबिक ऑस्कर ने 12वीं के समकक्ष परीक्षा में ए स्टार ग्रेड प्राप्त किया है। उसकी उम्र बाकी परीक्षार्थियों से आधी है।
शनिवार को छुट्टी मना रहे ऑस्कर ने कहा कि वित्त मंत्री जार्ज ओस्बोर्न को सलाह दी कि वह करदाताओं के पैसे से बैंकों की फंडिंग करना बंद करें और बैंकों को अब तक दिए गए पैसे की वापसी शुरू करें।
ब्रिटेन में हाल के दिनों का सबसे बड़ा सवाल (170.8 अरब डॉलर का बजट घाटा) हल करते हुए ऑस्कर ने कहा कि करों में वृद्धि की जाए और रोजगार बढ़ाए जाएं।
अपने घोषणापत्र को लोकप्रिय रूप देते हुए उसने कहा कि बुजुर्गो की देखभाल और पाकिस्तान में बाढ़ जैसी आपदाओं पर खर्च बढ़ाया जाए।
ऑस्कर ने कहा, "मैं बैंकों को और पैसे लेने से रोक सकता हूं और उन्हें अब तक लिया गया पैसा वापस करने को कह सकता हूं।"
पर्यटन स्थल पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने आए ऑस्कर ने कहा, "मुझे लगता है उन्हें (जार्ज ओस्वोर्न) विदेशों में ज्यादा पैसे खर्च करने चाहिए।"
"कई देश ऐसे हैं जहां लोगों के पास खाने और पीने को भी कुछ नहीं है। आप पाकिस्तान को ही देख सकते हैं जहां अभी बहुत सारे लोग बाढ़ का सामना कर रहे हैं।"
देश में 24 लाख लोगों के बेरोजगार होने की बात करते हुए उसने कहा, "मैं काम के लिए दूसरी जगहों की तलाश करूंगा।"
"मैं नहीं जानता कि लोग कौन सा काम कर सकते हैं, लेकिन कोई भी काम हो, काम अच्छे हैं। देश को रोजगारों की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications