चीन में डायनासोर की नई प्रजाति की खोज
बीजिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने शानडोंग प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र में डायनासोर की नई प्रजाति को खोज निकाला है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन विज्ञान अकादमी (सीएएस) के वैज्ञानिकों ने बताया कि झूचेंग शहर में जनवरी 2008 में डायनासोर के जीवाश्म मिले थे, जहां पर वर्ष 1960 में कई केट्रेशियस डायनासोर मिले थे।
सीएएस के एक शोधकर्ता झू सिंग ने डायनसोर की इस प्रजाति को 'केट्रेशियस डायनासोर' का नाम दिया था। यह डायनासोर की ऐसी प्रजाति थी, जो इससे पहले नहीं मिली थी। झू ने कहा, "डायनासोर की खोपड़ी कम से कम 180 सेंटीमीटर लंबी है और 105 मीटर चौड़ी है। इसके अलावा इसकी सिग 30 सेंटीमीटर लंबी है।"
झू ने बताया कि नई प्रजाति मिलने से डायनासोर की प्रजातियों के परिवर्तन पर शोध करने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications