पेरू में बस दुर्घटना में 12 की मौत
आरपीपी रेडियो के मुताबिक यह दुर्घटना शनिवार को सिउदाद डी डियोस शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई।
पेरू में प्रतिवर्ष सड़क हादसों में 3000 से अधिक लोगों की मौत होती है। बगैर लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों की भारी संख्या और जर्जर हालत वाली बसों को चलाने वाली अनियंत्रित परिवहन कंपनियां, इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह है।
पेरू के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2008 में विभिन्न सड़क हादसों में 3489 लोगों की मौत हुई जबकि 52,929 लोग घायल हुए। इस दौरान कुल 85,000 दुर्घटनाएं हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications