राजनाथ ने चिदंबरम की टिप्पणी की आलोचना की
चंडीगढ़, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा 'भगवा आतंकवाद' पर की गई टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने चिंदबरम पर भारतीय संस्कृति में रंग के सम्मानित दर्जे को अपमानित करने का आरोप लगाया।
राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "भगवा रंग भक्ति, समर्पण और त्याग का रंग है तथा हमारे देश में इसका एक सम्मानजनक स्थान है। लेकिन इन सबसे अलग हमारे गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने हाल में राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की बैठक के दौरान 'भगवा आतंकवाद' जैसी टिप्पणी की।"
राजनाथ ने कहा, "यह वाकई में दुखद है कि चिदंबरम ने भगवा रंग को आतंकवाद के साथ जोड़ दिया। हमारे राष्ट्रध्वज, तिरंगा में यह रंग है, हमारे संत, महात्मा भी इस रंग के वस्त्र धारण करते हैं। अब चिदंबरम इन सभी को आतंकियों की श्रेणी में डालने की कोशिश कर रहे हैं।"
सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications