'विमान गिरने वाला है तैयार हो जाइए'
ब्रितानी
विमानसेवा ब्रिटिश एयरवेज़ की लंदन से हॉंगकॉंग जाने वाली उड़ान में उस समय अफ़रातफ़री मच गई जब स्पीकर पर संदेश प्रसारित हुआ, "विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर समुद्र में गिरने वाला है". रॉयटर्स की एक ख़बर के मुताबिक हालाँकि तुरंत ही स्थिति संभाल ली गई और 276 यात्रियों को बता दिया गया कि इस एमरजेंसी संदेश का बटन ग़लती से दब गया था. id="toptextpromo">जिस
समय यह संदेश प्रसारित हुआ विमान उत्तरी सागर के ऊपर उड़ान भर रहा था. एयरलाइन्स ने अपनी इस भूल के लिए माफ़ी मांगी है.ब्रिटिश एयरवेज़ के प्रवक्ता का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह मानवीय भूल था या कंप्यूटर की ख़राबी. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा, "हम सभी यात्रियों से क्षमा मांगते हैं कि उन्हें इतनी परेशानी का सामना करना पड़ा. हमारे कैबिन कर्मचारियों ने हालाँकि तुरंत ही स्थिति संभाल कर असलियत बता दी थी".विमान में सवार एक यात्री मिशेल लॉर्ड ने सन अख़बार से कहा, "हम सब को लगा अब हम मरने वाले हैं".एक अन्य यात्री का कहना था, "मुझे नहीं लगता कि इससे बुरा कुछ हो सकता है कि यात्रियों से कहा जाए उनका विमान क्रैश होने वाला है".











Click it and Unblock the Notifications