चिदंबरम के 'भगवा आतंकवाद' पर राज्यसभा दो बार स्थगित

नई दिल्ली। गृह मंत्री चिदंबरम के बयान भगवा आतंकवाद पर बौखलाई भाजपा ने संसद में भी यूपीए सरकार की खबर ली। शुक्रवार को राज्यसभा में भगवा आतंकवाद का मुद्दा सुलगता रहा। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इस शब्द पर अपना विरोध खुल कर अनेक मंचों पर जताया। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायकों के एक आयोजन में भी कहा था कि भगवा आतंकवाद के जरिए असल में कांग्रेस अपनी असफलतओं पर पर्दा डालना चाहती है।

इसके बाद शुक्रवार को भाजपा और शिवसेना ने मिलकर इस मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर तक दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही पहले इसी मुद्दे पर 11.22 बजे तक और बाद में दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही के शुरू होते ही शिवसेना के मनोहर जोशी ने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 'भगवा आतंकवाद' शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई और सरकार से इस पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। भाजपा सदस्यों ने भी उनका साथ दिया।

सभापति हामिद अंसारी ने प्रश्नकाल चलने देने का बार-बार आग्रह किया लेकिन इसे अनसुना किए जाने पर सदन की कार्यवाही 11.22 बजे तक स्थगित कर दी। पहले स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि वह इस शब्द के प्रयोग पर सदन के बड़े हिस्से की शिकायत को सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिदम्बरम को अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और ऐसे वक्तव्यों से बचना चाहिए।

भाजपा ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी समुदाय से जोड़ने से बचने का प्रयास किया जाना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में हिंसा तथा नक्सल समस्या से निपटने के बजाए गृह मंत्री एक काल्पनिक घटना के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका अस्तित्व ही नहीं है। इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने कहा कि चिदम्बरम ने एक जिम्मेदार मंत्री के रूप में टिप्पणी की है और 'भगवा आतंकवाद' का अस्तित्व है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। भाजपा सदस्यों ने पासवान की टिप्पणी का विरोध किया। इससे सदन में हंगामा हो गया और कार्यवाही दोबारा स्थगित कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+