पायलट के गलत बटन दबाने से विमान में दहशत
समाचार पत्र 'द सन' के अनुसार गलती से बटन दब जाने के कारण महिला की आवाज में घोषणा होनी शुरू हुई कि "यह एक आपातकालीन घोषणा है। हमें शीघ्र ही विमान को आपात स्थितियों में पानी में उतारना पड़ सकता है।"
विमान ने हीथ्रो से हांग कांग के लिए उड़ान भरी थी और उसमें 275 यात्री सवार थे। विमान के आपातकालीन स्थिति में उतरने की घोषणा से यात्रियों में दहशत फैल गई और वे बुरी स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार थे।
इसके तुरंत बाद चालक दल के एक सदस्य ने यात्रियों के गलियार में आकर कहा कि गलत बटन दब जाने की वजह यह घोषणा हो रही थी।
ब्रिटिश एयरवेज ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है।
विमान के एक यात्री 32 साल के माइकल लॉर्ड ने बताया, "आपातकालीन घोषणा से लोग बुरी तरह से डरे और सहमे हुए थे। हम लोग सोच रहे थे कि अब हमें मरना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications