मलेशिया में प्रशासनिक सेवाओं में भारतीयों से अधिक हैं चीनी
कुआलालंपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मलेशिया में प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत भारतीयों की तुलना में चीनी मूल के लोगों की संख्या कहीं अधिक हैं। छह प्रतिशत चीनी लोगों के मुकाबले केवल चार प्रतिशत भारतीय ही प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। इन सेवाओं में चीनियों की संख्या 2007 से दुगुनी हो गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री कोह सू कून के मुताबिक प्रशासनिक सेवाओं के लिए 2007 की तुलना में पिछले साल आए चीनी मूल के मलेशियाई लोगों के आवेदनों की संख्या और उनकी नियुक्तियों में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' ने कोह के हवाले से कहा कि लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा वर्ष 2009 में चीनी मूल के मलेशियाई लोगों को मिले नियुक्ति प्रस्तावों में 100 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस तरह वर्ष 2009 में 2,600 प्रशासनिक सेवक नियुक्त हुए जबकि 2007 में केवल 1,323 चीनी लोगों की नियुक्ति हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications