सेंसेक्स 228 अंक लुढ़का, निफ्टी 69 अंक गिरा (लीड-1)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,248.36 अंक का उच्च और 17,944.41 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,495.20 अंक के उच्च और 5,391.95 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 73.23 अंक (-0.95 प्रतिशत) गिरकर 7,634.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 126.76 अंक (-1.30 प्रतिशत) गिरकर 9,640.95 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर तेल एवं गैस सूचकांक (0.36 प्रतिशत) के अलावा बाकी सभी सूचकांक गिरकर बंद हुए।
रियल्टी (-2.67 प्रतिशत), बैंकिंग (-2.07 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (-1.84 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। वहीं प्रौद्योगिकी (-1.54 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.26 प्रतिशत) और ऊर्जा सूचकांक (-1.19 प्रतिशत) में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications