23 किताबें लिखेगा पॉटर का 6 वर्षीय प्रशंसक
लियो हंटर का कहना है कि वह हैरी पॉटर श्रृंखला की किताबें लिखने वाली जे.के. रॉलिंग से अधिक प्रसिद्ध होना चाहता है।
लियो ने लघु उपन्यास 'मी एंड माई बेस्ट फ्रेंड' लिखा है जिसमें उसने अपने कुत्ते के साथ संबंधों के बारे में बताया है।
लियो की मां जैमी भी लेखिका हैं और वह प्रकाशकों के संपर्क में रहती हैं।
'अमेरिकी कंपनी स्ट्रेट्जिक बुक पब्लिशिंग' को लियो का काम पसंद आया है। कंपनी ने लियो से 23 और किताबें लिखवाने का अनुबंध किया है।
वह अपनी निजता की सुरक्षा के लिए अपनी मां के उपनाम जे.एस. हंटलैंड्स के नाम से लेखन कार्य करेगा।
लियो का कहना है, "मुझे हैरी पॉटर पसंद है लेकिन मुझे मेरी किताबें और भी ज्यादा पसंद हैं। लेखन से मुझे बहुत खुशी मिलती है, यह बहुत रोचक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications