ल्यूमैक्स दो नई इकाइयां स्थापित करेगी
ऑटो-कम्पोनेंट सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक अनमोल जैन ने कहा, "हम टाटा नैनो और टोयोटो एतियोस के उपकरण बनाने के लिए अगले दो साल में दो नई इकाइयों पर 200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।"
गुजरात के साणंद में टाटा मोटर्स की कार नैनो के लिए उपकरणों का संयंत्र इस साल की तीसरी तिमाही से शुरू हो जाएगा। जबकि टोयोटा की एतियोस के लिए उत्पादन इकाई अगले वित्तवर्ष में बेंगलुरू में शुरू होगी।
भारतीय ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के लिए लाइटिंग उपकरणों के व्यापार में ल्यूमैक्स की बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कंपनी के छह संयंत्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications