मेंढक की त्वचा के एंटीबॉयोटिक्स सुपरबग से लड़ने में असरदार
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक मेंढक की त्वचा में कई तरह के कारगर कीटाणु नाशक तत्व होते हैं क्योंकि वह जिस माहौल में रहता है, वहां कीटाणुओं का हमला होता ही रहता है। लेकिन इस कीटाणु नाशक तत्व से इंसान को नुकसान हो सकता है।
संयुक्त अरब अमीरात विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने मेंढक के त्वचा से निकले रसायनों में से इंसानों के लिए खतरनाक तत्वों को बाहर निकालने का रास्ता खोज लिया है।
वैज्ञानिकों ने मेंढक की त्वचा से निकलने वाले 100 नए एंटीबायोटिक्स की पहचान की है। इसमें एक एंटीबायोटिक ऐसा भी है, जिससे हॉस्पिटल सुपरबग-मेथिसिलीन रेसिस्टेंस स्टाफायलोकोक्कस एयूरस (एमआरएसए) नाम के जिवाणु से लड़ने में मदद मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications