पाकिस्तान में बाढ़ से 2.35 अरब डॉलर की फसलें तबाह
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के बैंकिंग क्षेत्र की एक बैठक में गुरुवार को जरदारी ने कहा कि बाढ़ से देश में जानमाल और बुनियादी ढांचे का भारी नुकसान हुआ है और करीब 75 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि प्रभावित इलाके के कर्जदारों को वसूली से राहत देने के साथ ही नई आर्थिक गतिविधियों के लिए कर्ज भी मुहैया कराने के उपाय किए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि कृषि और आवास क्षेत्र इस बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और बैंकों को इस स्थिति से निपटने के लिए अपने पेशेवर कौशल का उपयोग करना चाहिए।
सरकार अगले महीने किसानों को मुफ्त बीज के साथ ही ईद-उल-फितर से पहले प्रति परिवार 5,000 रुपये राहत की पहली किस्त के तौर पर देगी।
जरदारी ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से राहत और पुनर्वास कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने को कहा है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने कहा कि राष्ट्रपति ने बैंकों को किसानों और छोटे व्यापारियों को अपना काम दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक वित्तीय समर्थन देने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications