भारत में सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट बनी 'फेसबुक'

यह संख्या पिछले साल की तुलना में 179 प्रतिशत अधिक है। वहीं गूगल की सोशल नेटवर्किंग साइट ऑर्कुट पर विजिटरों की संख्या जुलाई में 16 प्रतिशत बढ़कर 1.99 करोड़ रही। रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद भारत स्टूडेंट, टिवटर, याहू प्लस तथा याहू बज का नंबर आता है।
भारत में अभी तक लोग सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़ने के लिए ऑर्कुट का ज्यादा इस्तेमाल करते थे मगर इस सर्वे से पता चलता है कि अब फेसबुक लोगों की पहली पसंद बन चुका है।
आजकल कॉलेज जाने वाले युवा हों या स्कूल जाने वाले किशोर, गृहणी हो या कामकाजी स्त्री-पुरूष तकरीबन हर कोई किसी ना किसी सोशल नेटवर्किंग साइट से जुड़ा हुआ है। फिर चाहे वो ऑर्कुट हो, फेसबुक, ट्विटर या ब्लॉग।
पूरी दुनिया में इस वक्त सोशल नेटवर्किंग साइट का दौर अपने उफान पर है। गूगल ने साल 2004 में ऑर्कुट के जरिए सोशल नेटवर्किंग साइट की दुनिया में अपना कदम रखा। ऑर्कुट अमेरिका और यूरोप में ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ मगर देखते ही देखते भारत और ब्राजील में इसके करोड़ों सदस्य बन गए।
फेसबुक का इस्तेमाल करने वाले 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग अमेरिका से बाहर के हैं और अब फेसबुक 70 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। शायद यही फेसबुक की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण है।












Click it and Unblock the Notifications