Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेंगलुरू में बुधवार से 'स्पेस एक्सपो 2010' का शुभारंभ

बेंगलुरू। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रदर्शनी और सम्मेलन बुधवार को बेंगलुरू में शुरू हुआ। विभिन्न देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों और कंपनियों ने इसमें अपने नवीनतम उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया है।

पढ़ें - इसरो की खबरें

इसरो और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने मिलकर चार दिन के 'बेंगलुरू स्पेस एक्सपो, 2010' का आयोजन कर रहे हैं। शहर के बाहरी इलाके में स्थित बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी) में आयोजित मेले में ब्रिटेन, डेनमार्क, फ्रांस, इंडोनेशिया, इजरायल, जापान, कोरिया, थाईलैंड और अमेरिका सहित दर्जनों देशों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं।

नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा), यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (एसए), ईएडीएस आस्ट्रियम, ग्लोनास, मेसाट, स्काईटेरा, जापानी अंतरिक्ष एजेंसी, एशिया ब्रॉडकास्ट सेटेलाइट, सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) जैसी कई बड़ी अंतरिक्ष संस्थाओं सहित गोदरेज एंड बॉयस, लार्सन एंड टुब्रो तथा देवास मीडिया जैसी कंपनियां प्रदर्शनी में हिस्सा ले रही हैं।

अंतरिक्ष उपग्रहों का 120 अरब डॉलर का मौजूदा बाजार तेजी से बढ़कर आने वाले वर्षो में 12 खरब का होने वाला है। इस समय करीब 3,000 मानव निर्मित उपग्रह पृथ्वी का चक्कर लगा रहे हैं। सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ा व्यवसाय पिछले दशक में अप्रत्याशित तरीके से बढ़ा है। पूरी दुनिया में प्रक्षेपण सेवा की बढ़ती क्षमता ने अंतरिक्ष में व्यावसायिक प्रक्षेपण की लागत को काफी घटाया भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+