परमाणु विधेयक हितों से समझौता नहीं करता : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा कि उनकी सरकार परमाणु संयंत्रों के संचालन के लिए सुरक्षा नियमों को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
परमाणु ऊर्जा के अधिकतम इस्तेमाल की वकालत करते हुए सिंह ने कहा कि वह परमाणु सुरक्षा पर विपक्ष की चिंता में सहभागी हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हम परमाणु सुरक्षा नियामक बोर्ड की मजबूती के लिए सबकुछ करेंगे। विपक्ष की सुरक्षा संबंधी चिंता से मैं सहमत हूं।"
सिंह ने कहा कि अपना देश बड़े पैमाने पर परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल करना चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications