चिदंबरम समेत 22 नेता नक्‍सलियों के निशाने पर

Chidambaram, Raman Singh on Naxal target
नई दिल्‍ली। पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में फैले नक्‍स‍ली अब हमले की नई योजना बना रहे हैं। इस योजना में देश के केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम समेत 22 बड़े नेता उनके निशाने पर होंगे। खुफिया एजेंसियों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक चिदंबरम के बाद नक्‍सलियों के दूसरे सबसे बड़े टार्गेट गृह सचिव जीके पिल्‍लई हैं।

खबर मिली है कि हाल ही में झारखंड के जंगलों में नक्‍सली सरगनाओं ने एक बैठक बुलाई, जिसमें करीब एक हजार लड़ाके शामिल हुए। बैठक में नक्‍सलियों के सरगना ने अपने खेमें में चिदंबरम और पिल्‍लई पर हमला करने वालों के लिए 10 से 15 लाख रुपए तक का इनाम रखा है।

दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता भी निशाने पर

यही नहीं नक्‍सलियों के निशाने पर पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल एमके नारायण, उड़ीसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक, छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमण सिंह और भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़े नेता भी हैं।

खुफिया विभाग के मुताबिक नक्‍सली अब झारखंड, बिहार, छत्‍तीसगढ़, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के छोटे शहरों से बाहर निकल बड़े शहरों पर हमला बोलने की तैयारी में हैं। खास तौर से कोलकाता, दिल्‍ली और मुंबई उनके निशाने पर हैं।

खुफिया एजेंसियों से मिली इन सूचनाओं ने सुरक्षा अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। खबर है कि गृह मंत्रालय जल्‍द ही इस मामले पर एक बैठक बुलाएगा। हालांकि सभी राज्‍यों के पुलिस महानिदेशकों की बैठक में नक्‍सलवाद बड़े मुद्दे के रूप में रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+