हरियाणा में एक और सेक्स रैकेट पकड़ा गया
सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में सेक्स एजेंटों की गिरफ्तारी के बाद एक और सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ पुलिस ने किया है। सोमवार की रात पुलिस ने एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एक दंपति चलाता था जो अब पुलिस रेड के बाद से फरार है।
महिला पुलिस अधिकारी कृष्णा यादव के मुताबिक सोमवार रात सवा 8 बजे चतरगढ़ पट्टी में पानी की डिग्गी के नजदीक बने एक मकान में छापा मारा तो एक कमरे में एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस ने पूछताछ के बाद इन तीनों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कोलकाता से आयी युवती
पुलिस के मुताबिक युवती (उम्र 22 वर्ष) कोलकाता की रहने वाली है। पकड़े गए युवकों में से एक सोनू (22) और नरेश गिरधर (20) स्थानीय निवासी हं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को युवती ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से हैं।
उसने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व ही वह कुछ लोगों के साथ दिल्ली आई थी और दिल्ली से उन लोगों ने शहर में रानियां गेट के पास स्थित रविदास वाली गली के नजदीक रहने वाले रानी पत्नी गोविंद मेहता के पास भेज दिया। युवती के मुताबिक वह पिछले एक हफ्ते से यहां है और यह कमरा रानी ने ही उसे दिलवाया है और वही उसे 'ग्राहकों के पास भेजती है।
गरीबी ने धकेला देह व्यापार के दलदल में
पुलिस ने रानी और गोविंद के खिलाफ भी देह व्यापार करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनके मकान में छापा मारा, लेकिन दोनों आरोपी अभी फरार हैं। शहर में एक पखवाड़े के दौरान देह व्यापार के खुलासे की यह तीसरी घटना है।
गौरतलब है कि पुलिस ने गुरुवार को कंगनपुर रोड स्थित शिवनगर में मंजु नामक महिला के घर रेड कर सेक्स कारोबार का खुलासा किया। रविवार को भी पुलिस ने अनाज मंडी के निकट एक कमरे में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया था। और एक युवती सहित दो लोगों को काबू किया था।












Click it and Unblock the Notifications