दहेज के लिए बहू की पीट-पीट कर हत्या
रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची में ससुराल वालों ने एक महिला को दहेज के लिए पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय गजाला को लोहे की रॉड से पीटा गया था। गजाला की मां ने बताया कि पिछले साल गजाला की शादी हुई थी।
झारखण्ड की खबरें पढ़ें | मौसम का हाल जानें | पढ़ें मनोरंजन की खबरें
ससुराल पक्ष के लोग उसे 30 हजार रुपये और सोने की चेन लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। गजाला की मां ने गजाला के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गजाला की मौत के बाद पड़ोसियों ने उसके ससुर मसूद आलम के घर में तोड़ फोड़ की और उसके पति महबूब आलम को पीट दिया। पुलिस ने बाद में दोनों को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications