बिहार में पैसेंजर ट्रेन में फिर से लूटपाट

पटना। बिहार में पूर्व-मध्य रेलवे के किऊल-झाझा रेलखण्ड पर वंशीपुर रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने एक पैसेंजर रेलगाड़ी में जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर लुटेरों ने एक यात्री को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार वंशीपुर रेलवे स्टेशन के समीप छह अज्ञात लुटेरों ने वैद्यनाथधाम-किऊल पैसेंजर रेलगाड़ी पर धावा बोलकर उसमें सवार यात्रियों का सामान लूट लिया। इस दौरान विरोध करने वाले एक यात्री को लुटेरों ने गोली भी मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

पढ़ें बिहार की खबरें | जानें मौसम का हाल | सिनेमा की चटपटी खबरों के लिए क्लिक करें

किऊल राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक के. के शर्मा के मुताबिक, "घायल यात्री पंकज कुमार साहनी गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। साहनी का इलाज लखीसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।"

उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी किऊल रेल थाने में दर्ज करा दी गई है तथा लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+