फिलीपींस में हमले में 8 पुलिसकर्मी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अग्रिमेरो क्रूज के हवाले से बताया है कि दक्षिण पूर्व मनीला से 450 किलोमीटर दूर उत्तरी समर प्रांत के कतर्मन शहर में पुलिसकर्मियों की गाड़ी पर कम्युनिस्ट गुरिल्लाओं ने हमला किया।
क्रूज ने बताया कि पुलिस अधिकारी शहर के इम्लेडा गांव में तलाशी अभियान के लिए गए हुए थे तभी गुरिल्लाओं ने उन पर हमला किया।
गुरिल्लाओं के हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications