जापान के साथ परमाणु समझौते की भारत को उम्मीद

विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया के प्रभारी संयुक्त सचिव, गौतम बंबावाले ने यहां संवाददाताओं को बताया, "दोनों देश एक अच्छे समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं, जो कि दोनों देशों के लिए लाभकारी स्थिति होगी।" बंबावाले ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि जापानी वार्ताकार नई दिल्ली आएंगे।"
ज्ञात हो कि जापानी विदेश मंत्री कत्सुया ओकाडा शनिवार को यहां बातचीत के लिए आ रहे हैं। उनके साथ होने वाली बातचीत में दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग के संदर्भ भी शामिल होंगे।
बंबावाले ने कहा, "यह जापान के ऊपर निर्भर करता है कि वह इस दृष्टिकोण को समझे और भारत के साथ परमाणु समझौते पर निर्णय ले। जापान सरकार ने सभी बिंदुओं पर विचार करने के बाद कोई निर्णय लिया है।"
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "हमारा, जन संहार के हथियारों से मुक्त एक दुनिया के निर्माण का सामूहिक लक्ष्य है।"












Click it and Unblock the Notifications