उत्तरकाशी में भूस्खलन से 5 मरे
राज्य के आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के एक अधिकरी ने बताया कि जिले के बड़कोट तहसील श्याम चट्टी के पास यह हादसा शुक्रवार रात 11 बजे हुआ। भारी बारिश की वजह से भूस्खलन होने से मलबे के रूप में बड़े-बड़े पत्थर मकान पर गिर गए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।
अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मरने वालों में दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
इधर, मूसलाधार बारिश की वजह से टिहरी बांध का जलस्तर बढ़ जाने से चिनयामी मोड़ के पास स्थित पुल डूब गया है, जिसके चलते लगभग 50 गावों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications