कुत्ते के हमले के बाद बच्ची को 175 टांके लगे
लंदन।
वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाली एक आठ वर्षीय बच्ची एक जेपनीज एकिटा (कुत्ते की एक प्रजाति) को पालना चाहती थी लेकिन इस कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया, जिसके बाद उसके चेहरे और सिर पर 175 टांके आए। id="toptextpromo">पिछले
गुरुवार को स्काई बार्कर वेस्ट यॉर्कशायर के रैस्ट्रिक में खेल रही थी, उसी दौरान उसने एक जेपनीज एकिटा के मालिक से पूछा था कि क्या वह उस कुत्ते को पालतू बना सकती है। समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक बच्ची उस वक्त बहुत डर गई जब जंजीर से बंधे कुत्ते ने उसके चेहरे व सिर पर झपट्टा मारा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>बच्ची
को हमले के तुरंत बाद एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने चार घंटे तक उसका ऑपरेशन किया। उसके सिर के पीछे 60, चेहरे पर 85 और गालों के अंदर 30 टांके आए। ऑपरेशन के बाद स्काई बस हल्का सा मुस्कुरा सकती है। डॉक्टर्स ने कहा है कि उसे पूरी तरह ठीक होने में 12 से 18 महीने तक का समय लगेगा। हमले के एक सप्ताह बाद बच्ची का इरादा बदल गया और उसने कहा कि वह ऐसे खतरनाक जानवर को पालतू नहीं बनाना चाहती।











Click it and Unblock the Notifications