बंद हो जाएगा पटना का हवाई अड्डा !

पटना स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे के छोटे रनवे के कारण नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने इसे बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। दो दिन पूर्व लोकसभा में भी नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने पटना हवाई अड्डे की सुविधाओं पर चिंता जाहिर की थी।

इधर, पटना हवाई अड्डे के निदेशक अरविंद दूबे कहते हैं कि डीजीसीए के फरमान से राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है तथा राज्य सरकार भी इसे गंभीरता से ले रही है।

उल्लेखनीय है कि पटना हवाई अड्डे से प्रतिदिन 14 हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। इनमें एयर इंडिया, किंगफिशर तथा इंडिगो की तीन-तीन, जेट एयरवेज की चार तथा जेट कनेक्ट की एक उड़ान शामिल है। पटना हवाई अड्डे से औसतन प्रतिदिन एक हजार यात्री सफर करते हैं।

हवाई अड्डे के एक अन्य अधिकारी की मानें तो जल्द ही इस हवाई अड्डे से चार नई विमान सेवाएं भी शुरू होने वाली हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देखा जाए तो यहां से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। वर्ष 2005-2006 में यहां से सफर करने वाले विमान यात्रियों की संख्या 2,18,824 थी वहीं 2009-2010 (दिसंबर तक) में इसकी संख्या बढ़कर 4,64,470 तक जा पहुंची है।

अधिकारी के मुताबिक पटना हवाई अड्डे पर एयर लैंडिंग को लेकर हो रही समस्या का जायजा लेने के लिए 23 अगस्त को एक सर्वेक्षण दल आ रहा है, जो सभी पहलुओं का अध्ययन करेगा। उन्होंने बताया कि यह दल पटना में एक सप्ताह तक रहकर चिह्न्ति जगहों का सर्वेक्षण कर अवरोधों को दूर करने के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों से बातचीत करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+