दिल्ली में बारिश का दौरा जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "शहर में बादल छाये रहेंगे और मूसलाधार बारिश हो सकती है।"
अधिकारी ने बताया कि शहर में शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार 8.30 बजे तक 31.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है।
शहर में अधिकतम आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी जबकि न्यूनतम 79 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश जारी रहने से आने वाले दिनों में आद्र्रता उच्च स्तर बना रहेगा।
दिल्ली में इस मानसून सत्र में अब तक कुल 617 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications