10 में से 8 भारतीय बाल मृत्यु दर से अनजान
द ग्लोबल मूवमेंट फॉर चिल्ड्रेन द्वारा देश के पांच मेट्रो शहरों में कराए गए एक सर्वेक्षण के बाद बताया गया कि आज भी एक बड़े तबके को बाल मृत्यु दर के बारे में जानकारी नहीं है।
सर्वेक्षण में बताया गया,"भारत में 60 फीसदी बाल मृत्यु की समस्या बहुत ही गंभीर है। दस में से आठ लोगों को बाल मृत्यु दर के बारे में जानकारी नहीं है। साथ ही भारत में प्रतिवर्ष पांच वर्ष से कम उम्र के करीब 20 लाख बच्चों की मौत हो जाती है।"
सर्वेक्षण के मुताबिक विश्व में सबसे ज्यादा बाल मृत्यु दर भारत में है।
'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थॉमस चांडी ने बताया, "यह सचमुच दुखद बात है। देश में जागरूकता की कमी के कारण इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो जाती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications