यमन में 15 सैनिक मारे गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह मुठभेड़ अबयान प्रांत को लोदर शहर में शुरू हुई। अतंकवादियों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाकर रॉकेट से हमला कर दिया जिसमें आठ सैनिक मारे गए।
एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मुठभेड़ में सात सैनिकों की मौत हुई है जबकि तीन आतंकवादी भी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और अधिक सैनिकों को इस इलाके में तैनात किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications