सिख उत्पीड़न पर हिंदू और सिख संगठनों ने आक्रोश जताया
विश्व हिंदू परिषद के साथ संयुक्त बयान जारी करते हुए शिरोमणि अकाली दल और राष्ट्रीय सिख संगठन ने कहा कि घाटी में सिखों की रक्षा करने में केंद्र और जम्मू एवं कश्मीर की सरकारें असफल हुई हैं।
शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष यू. नायक, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार बख्शी परमजीत सिंह और राष्ट्रीय सिख संगठन के प्रवक्ता अवतार सिंह शास्त्री ने कहा कि सिख हमेशा बुराई का विरोध करते हैं। घाटी में सिख अल्पसंख्यक हैं लेकिन यह भी सच है कि देश के अन्य इलाकों में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं।
उन्होंने कहा कि 1947 में विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था जिसमें मुस्लिमों को पाकिस्तान और हिन्दू और सिखों को भारत दिया गया था। बयान में कहा गया कि कश्मीर में हो रही हिंसा पाकिस्तान प्रायोजित है। कश्मीर में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पाकिस्तान से आर्थिक मदद मिल रही है। प्रदेश के कमजोर मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक सिखों की सुरक्षा करने में असफल हुए हैं।
बयान में कहा गया कि सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे और विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों की वापसी करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications