चीन में सबसे अधिक उदार हैं शंघाईवासी

समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार 'मास्टर्स कार्ड इंटरनेशल' ने एक सर्वेक्षण में बताया है कि अगले छह महीनों में 60 फीसदी शंघाईवासियों की दान करने की योजना बनाई है, जो देश में सबसे अधिक है।

सर्वेक्षण के मुताबिक उदारता के मामले में शंघाई ने बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है। चीन की राजधानी में रहने वाले 45 फीसदी लोगों ही दान करते हैं। इसके बाद गांझू में 43 और वुहान में 36 फीसदी लोगों दान करते हैं।

दान करने की योजना बनाने वालों में तकरीबन आधे लोग ऐसे हैं, जो अपनी सालाना आय की दो फीसदी धनराशि ही दान करते हैं। वहीं आठ फीसदी ऐसे लोग हैं जो अपनी वार्षिक आय का पांच फीसदी हिस्सा दान करने की क्षमता रखते हैं।

सर्वेक्षण में पाया गया है कि महिलाओं के मुकाबले दान करने में पुरुष उनसे आगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+