दहेज के लिए बहू की हत्या
पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय गजला को लोहे की रॉड से पीटा गया था। गजला की मां ने बताया कि पिछले साल गजला की शादी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे 30 हजार रुपये और सोने की चेन लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
गजला की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गजला की मौत के बाद पड़ोसियों ने उसके ससुर मसूद आलम के घर में तोड़ फोड़ की और उसके पति महबूब आलम को पीट दिया। पुलिस ने बाद में दोनों को गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications