यमन के अलकायदा सरगना का आत्म-समर्पण
सना।
फ्रांस के एक तेल टैंकर पर वर्ष 2002 में हमले के आरोपी यमन में अलकायदा के एक शीर्ष सरगना हिजाम मुजाली ने यमन के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। id="toptextpromo">समाचार
एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मुजाली को वर्ष 2003 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह वर्ष 2006 में एक जेल से फरार हो गया। उस पर वर्ष 2004 में एक सैन्य अधिकारी की हत्या का भी आरोप है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पिछले
सप्ताह ही एक अन्य अलकायदा सरगना जुम्मन सूफियन ने भी अल-जऊफ प्रांत के अधिकारियों के सामने समर्पण किया था। यमन में अलकायदा ने पिछले दो महीने में देश के सुरक्षा तंत्र और पश्चिमी देशों के ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। इन हमलों में कई लोग मारे गए।











Click it and Unblock the Notifications