युवा पुरुषों का साथ नहीं चाहतीं अधिक उम्र की महिलाएं!
लंदन। आमतौर पर समझा जाता है कि अधिक उम्र की महिलाएं युवा पुरुषों का साथ चाहतीं हैं लेकिन यह मात्र एक मिथक है। अनेक डेटिंग वेबसाइटों को आधार बनाकर किए गए शोध से यह बात सामने आई है कि महिलाओं पर यह आरोप लगाना निराधार है कि वे अपने से कम उम्र के पुरुषों को रिझाने का प्रयास करती हैं।
हांलांकि कुछ मशहूर हस्तियां ऐसी हैं, जो इस शोध का अपवाद हैं। सेलेब्रिटी महिलाओं में से कुछ के अपने से कम उम्र के युवाओं के साथ प्रेम संबंध हैं। लेकिन यह सभी महिलाओं के साथ लागू नहीं होता। बतौर उदाहरण हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर 47 वर्ष की हैं और उनका प्रेम संबंध 32 वर्षीय एस्टन कचर के साथ है। लेकिन मूर और कचर जैसे संबंध रखने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक नहीं है।
जहां तक प्रेम की बात होती है तो महिलाएं और पुरुष पारंपरिक धारणा या सोच ही रखते हैं। यह धारणा अपने बराबर या फिर अधिक उम्र के लोगों के साथ जुड़ने से जुड़ा है। समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने मनोवैज्ञानिक माइकल डुन्न के हवाले से लिखा है, "दुनिया भर में सभी समुदाय की महिलाएं अपनी बराबरी या फिर अधिक उम्र के पुरुषों के प्रति आकर्षित होती हैं।" इस मामले में पुरुष अलग सोच रखते हैं क्योंकि वे आमतौर पर अपने से कम उम्र की महिला को ही अपना साथी बनाना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications