अमेरिकी नौसेना ने बचाई 8 ईरानी नाविकों की जान
मनामा (बहरीन), 20 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने अरब सागर से आठ ईरानी नाविकों को सुरक्षित बचा लिया है। इन नाविकों के पोत ने आग पकड़ ली थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बहरीन में अमेरिकी सेना द्वारा गुरुवार को जारी किए गए वक्तव्य के मुताबिक जब विमान वाहक पोत यूएसएस हैरी ट्रुमैन के एक एफ/ए जेट ने समुद्र में एक पोत में आग देखी तो उसके दो हेलीकॉप्टर बचाव कार्य के लिए वहां पहुंचे।
बुधवार की देर शाम इस पोत को विमान वाहक पोत से करीब 80 किलोमीटर दूर देखा गया था।
नौसेना ने बताया कि दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर बचाव कार्य के लिए भेजे गए, ये हेलीकॉप्टर प्रभावित पोत तक 45 मिनट में पहुंच गए। एक खोजी और बचावकर्मी तैराक ने जलती हुई पोत के नजदीक गोता लगाकर आठ लोगों को खोज निकाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications