गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस का इंजन खराब
पुलिस के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे 2424 गुवहाटी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद इस रेलगाड़ी का इंजन खराब हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण रेलगाड़ी आगे नहीं जा पाई। कुछ यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा भी किया।
बेगूसराय रेलवे स्टेशन के अधीक्षक उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि बरौनी से नया इंजन मंगाया जा रहा है। इंजन आने के बाद रेलगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंजन के खराब होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications