गाम्बिया की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष को मौत की सजा
समाचार पत्र द डेली टेलीग्राफ ने खबर दी है कि गाम्बिया के नेता, राष्ट्रपति याहा जाम्मेह का तख्ता पलट करने की कोशिश करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद जिन सात लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है, उनमें टाम्बा भी एक हैं।
टाम्बा को तख्ता पलट करने के लिए हथियार व गोला-बारूद तथा अन्य उपकरण खरीदने का भी दोषी पाया गया है।
टाम्बा गाम्बिया सशस्त्र बल (जीएएफ) के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) भी हैं और गाम्बिया फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी।
सजा सुनाए जाते समय न्यायाधीश एम्मानुएल अमादी के हवाले से कहा है, "अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूत के आधार पर मैंने सभी व्यक्तियों को दोषी पाया है और उसके अनुसार सभी को मौत की सजा सुनाता हूं।"
टाम्बा ने हालांकि आरोपों से इंकार किया है और वह इस सजा के खिलाफ अपील करने की योजना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications