दुर्घटनाएं रोकने के लिए रेलों में जीपीएस लगाया जाएगा
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को राज्यसभा में इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, "रेलों में जीपीएस लगाने पर विचार किया जा रहा है और अगले दो साल में यह काम कर लिया जाएगा।"
जीपीएस उपग्रह संपर्क के जरिए वाहनों की स्थिति का पता लगाने की तकनीक है। यह तकनीक हर तरह के मौसम में 24 घंटे काम कर सकती है।
प्रश्नकाल के दौरान बनर्जी ने कहा, "इस प्रणाली से दुर्घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications