पाकिस्तान ने सहायता कबूली, भारत ने स्वागत किया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने पत्रकारों से कहा, "पाकिस्तान ने कहा है कि उसे भारत की मदद स्वीकार है। हम पाकिस्तान के इस फैसले का स्वागत करते हैं।"
प्रकाश ने कहा, "यह सद्भावनापूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि भारत और पाकिस्तान दोनों का लक्ष्य एक है और हमारे हित समान हैं।"
विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने 13 अगस्त को पाकिस्तान में बाढ़ राहत कार्य के लिए 50 लाख डॉलर की मदद का प्रस्ताव दिया था।
पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ में 1600 लोग मारे जा चुके हैं और दो करोड़ से ज्यादा इससे प्रभावित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications