उत्तराखण्ड: स्कूल की इमारत ढहने से 18 बच्चों की मौत

हादसे के समय सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई हो रही थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बागेश्वर से बताया, कि स्कूल की इमारत पुरानी थी और वह बादल फटने और भूस्खलन का असर नहीं झेल पाई। उन्होंने बताया, "राहत दल सहायता कार्यो में जुटे हुए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।" आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पांच बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। बादल फटने से हुई मूसलाधार बारिश में सरस्वती शिशु मंदिर की इमारत ढह जाने से बच्चे मलबे में फंस गए। उन्होंने बताया कि कुछ शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि कुछ के अभी तक दबे होने की आशंका है। निशंक ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें बाधा आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications