रूस में विस्फोट, 30 घायल
मास्को। रूस के दक्षिणी शहर प्यातिगोस्र्क में मंगलवार को हुए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अधिकारियों ने बताया, "घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।"
यह विस्फोट मास्को के समयानुसार दिन शाम 4.15 बजे हुआ। एक कैफे के निकट खड़ी कार में विस्फोट हुआ। रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इस विस्फोट की गहन जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications