अफगानिस्तान में 10 आतंकवादी मारे गए
अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने बताया, "अफगान और गठबंधन सेनाओं ने मंगलवार को कंधार प्रांत में एक तालिबानी कमांडर का पीछा करने के दौरान 10 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। तालिबानी कमांडर हथियारों की आपूर्ति का काम देखता था।"
कंधार और पड़ोसी हेलमंड प्रांत को तालिबानी आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications