कश्मीर में 6 पाकिस्तानी आतंकवादी रिहा
एक महिला सहित तीन अन्य को भी रिहा कर दिया गया है। इस महिला को सीमा पार करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।
एक अधिकारी ने बताया, "कम से कम छह पाकिस्तानी आतंकवादियों को मंगलवार शाम को रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान द्वारा उन्हें स्वीकार किए जाने की सहमति दिए जाने के बाद आतंकवादियों को छोड़ा गया है। कूटनीतिक माध्यमों से यह प्रक्रिया पूरी की गई है।"
सूत्र ने बताया कि अन्य 35 पाकिस्तानी आतंकवादियों के मामले में भी इस प्रक्रिया में हैं। उन्हें अगले कुछ महीनों में रिहा किया जाएगा।
इन सभी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने कई सालों के दौरान उनके साथ हुए मुठभेड़ों में या उनके ठिकानों पर छापेमारी करके गिरफ्तार किया था।
भारत ने दो साल पहले पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक 50 से ज्यादा सैनिकों को रिहा किया जा चुका है और उन्हें अटारी सीमा चौकी पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा जा चुका है।
जिन छह आतंकवादियों और तीन अन्य को रिहा किया गया है, उन्हें बुधवार को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपे जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications