इलिनॉय के पूर्व गवर्नर पर गलतबयानी का आरोप साबित

ब्लेगोजेविक पर आरोप है कि बराक ओबामा के राष्ट्रपति बनने से खाली हुई सीनेट की सीट को उन्होंने बेचने की कोशिश की थी। इलिनॉय के कानून के मुताबिक गवर्नर को सीनेट की दो सीटों पर नियुक्ति का अधिकार है।

ओबामा के राष्ट्रपति बनने के कुछ ही सप्ताह बाद ब्लेगोजेविक को गिरफ्तार कर लिया गया था। एफबीआई ने फोन टैपिंग से प्राप्त सबूतों के आधार पर अदालत को बताया कि पूर्व गवर्नर ने सीनेट की सीट पर नियुक्ति के बदले में पैसे की मांग की थी। फोन टैपिंग के जरिए खुलासा हुआ कि ब्लेगोजेविक ने सीनेट की खाली सीट को राजनीतिक और वित्तीय लाभ कमाने के लिए स्वर्णिम अवसर बताया था।

अभियोजन पक्ष ने पूर्व गवर्नर पर षडयंत्र रचने, जबरन वसूली, रिश्वतखोरी और जालसाजी जैसे आरोप लगाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+