उड़ीसा में शिशु देखभाल केंद्र खुलेंगे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एन. के. मिश्र ने आईएएनएस से बताया कि नवजात देखभाल केंद्र सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित किए जाएंगे।
मिश्र ने कहा कि राज्य में शिशु मृत्यु दर जन्म लेने वाले प्रति हजार शिशुओं में 69 है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा 53 है।
उन्होंने बताया कि ये केंद्र इस साल के अंत तक स्थापित कर दिए जाएंगे और यहां जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशुओं की देखभाल शुरू कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications